फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर बनाकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेती राउमावि छीनीगोठ की छात्राएं। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल छीनीगोठ छात्राओं ने पोस्टर बनाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने की शपथ भी दिलाई गई। ग्राम प्रधान पूजा जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संयोजक शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने बिगड़ते लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए महिलाओं का सम्मान होना चाहिये। मातृशक्ति को भी पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बेटियों का उत्थान जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान सभी को बेटी बचाओ की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में भावना गहतोड़ी, खुशी जोशी, प्रियांशी पंत, प्रधानाचार्य बेचन यादव, शिक्षक पल्लव जोशी, रचित वल्दिया, पवन कुमार, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अभिभावक गीता देवी, रेखा गहतोड़ी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें