फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ही बैंक खातों से राशि निकाल और जमा कर सकेंगे

विज्ञापन
लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में खाताधारकों की मांग पर मशीन में अंगूठा लगाकर उन्हें भुगतान करत? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अब घर बैठे ही किसी भी बैंक के खाताधारक डाकघर के माध्यम से अपने बैंक खातों से राशि निकाल और जमा कर सकते हैं। लोगों को बैंक के बाहर लाइन में लगने से निजात मिलेगी। पोस्टमैन लोगों की मांग पर उनके घर जाकर एक दिन में 10 हजार रुपये तक भुगतान करेगा। लॉकडाउन के चलते डाकघर की योजना का लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

डाक निरीक्षक बीएमएस ऐरी ने बताया कि आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) के माध्यम से किसी भी बैंक के खाताधारक अपने खाते में राशि जमा और निकाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि खाताधारक का खाता नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। ऐरी ने बताया कि उप मंडल के अधीन आने वाले 70 डाकघरों के पोस्टमैनों को बायो मैट्रिक डिवाइस दी गई है, जिसमें जरिये खाता धारक के खाते से एक दिन में 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण डाक सेवकों, पोस्टमैन, पोस्टमास्टर को 50 से 70 हजार रुपये की राशि एडवांस दी गई है, जो लोगों की मांग पर उनके घर जाकर एक दिन में अधिकतम 10 हजार रुपये का भुगतान कर सकते हैं। मशीन में अंगूठा लगाते ही खाताधारक द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर में ओटीपी आएगा, जिसके डालते ही खाता धारक के खाते से राशि निकल व जमा हो जाएगी। ऐरी ने बताया कि किसी भी बैंक के खाता धारक जिनका खाता आधार से लिंक है, वह अपने नजदीकी डाकघरों या पोस्टमैन से संपर्क कर मशीन में अंगूठा लगाकर भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। ऐरी ने बताया कि यह योजना फरवरी से शुरू हो गई थी। जिसमें अभी तक डाकघर से माध्यम से करीब साढे़ तीन करोड़ रुपये का भुगतान लोगों के घरों में जाकर लोगों को किया जा चुका है। बताया कि डाकघर में जीरो बैलेंस में इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक खाता भी खोला जा रहा है, जिसमें खाताधारक को क्यूआर डिजिटल कार्ड दिया जाता है। इसके पीछे अंकित टोल फ्री नंबर में कॉल करने संबंधित डाकघर में मैसेज पहुंच जाएगा। पोस्टमैन खाताधारक के घर आकर राशि जमा व भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें