फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का होगा प्रयास

Mon, 11 Aug 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत जलवायु आधारित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम होगा। योजना के तहत मां लक्ष्मी सीएलएफ लोहाघाट में मां लक्ष्मी सीएलएफ के अंतर्गत 40 प्रगतिशील किसानों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को मौसम परिवर्तन से होने वाले प्रभावों से परिचित कराना, जलवायु परिवर्तन के आधार पर कृषि प्रणाली सुधार के बारे में बताया। इस दौरान भूमि की तैयारी, बीज चयन, बुआई, सिंचाई और निराई, मौसम के दुष्प्रभावों से फसलों की सुरक्षा, माल्चिंग, पशुपालन, मशरूम उत्पादन, सुगंधित एवं औषधीय पौधे, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना, मृदा नमूना जांच आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने कहा कि इससे जलवायु के संरक्षण को भी बल मिलेगा। जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा ने बताया कि जलवायु आधारित प्रशिक्षण लोहाघाट, खर्ककार्की में दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें