फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में चोरी के दो मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
टनकपुर कोतवाली में चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार आरोपी, पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के पीलीभीत चुंगी के पास एक दुकान से मिठाई खरीदते समय दो ग्राहकों के मोबाइल चुराने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी के दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि रविवार को ग्राम छीनीगोठ निवासी भुवन सिंह ने तहरीर सौंपकर कहा कि नौ अगस्त की सुबह 11.00 बजे सिटी हार्ट स्वीट शाप पीलीभीत चुंगी के पास टनकपुर से जब वह मिठाई खरीद रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से उसका मोबाइल चोरी कर लिया। उसके परिचित वार्ड संख्या पांच निवासी गोविंद सिंह परिहार का भी उक्त दुकान से मिठाई खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी कर लिया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के बाद गांधी मैदान के पास से मुखबिर की सूचना पर विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार को चोरी के दोनों मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट में बीएनएस की धारा 317(2) की वृद्धि कर दी है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने नशे की पूर्ति के लिए रुपयों की आवश्यकता होने के कारण चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें