फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ढटी गांव की महिलाओं ने सामूहिक मछली पालन से संवारा अपना जीवन

Fri, 16 May 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला के ढटी गांव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से मछली पालन कर कुछ अलग कर दिखाया है। सिद्ध बाबा समूह की महिलाएं मिलकर मछली पालन के क्षेत्र में सफलता की कहानी रचकर अन्य गांवों की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामोत्थान परियोजना की मदद से सिद्ध बाबा स्वयं सहायता समूह को मछली पालन की शुरुआत की। समूह को 10 लाख रुपये 10,00,000 की सहायता मिली। इसमें छह लाख अनुदान धनराशि, तीन लाख बैंक ऋण और एक लाख समूह स्वयं अंशदान के रूप में लगाया। समूह की महिलाओं ने खुदाल, फावड़े लेकर तालाब बनाए। अब तक समूह ने नौ तालाब बनाकर ग्रास कॉर्प, सिल्वर कॉर्प, ट्राउट और महाशीर जैसी प्रजातियों का पालन शुरू किया। समूह की अध्यक्ष रेखा देवी ने बताया कि अब तक वह करीब छह क्विंटल मछली बेचकर ढाई लाख की आमदनी कर चुकी हैं। समूह की महिलाएं घर के खर्च में हाथ बंटाने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी इस व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें