फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग

Fri, 16 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सुदूरवर्ती गुदमी ग्रामसभा के ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व बाढ़ और जलभराव नियंत्रण करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि समय रहते बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने काबीना मंत्री रेखा आर्या और डीएम नवनीत पांडेय दिया। उन्होंने कहा कि जगबूड़ा पुल से नेपाल सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) तक बनने जा रही भारत नेपाल एनएच 109 के लिए पिछले वर्ष से मिट्टी का भरान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे बरसात के दौरान पिछले साल बाढ़ से देवीपुरा और गुदमी में जानमाल की काफी क्षति हुई थी। उन्होंने शारदा नहर में बने गोरखा और सोनिया नालों की तर्ज पर बरसाती पानी की निकासी करने की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन में पूर्व प्रधान अरुण कुमार, रमेश चंद, महेश चंद्र जोशी, महिपाल सिंह, भरत राम, दीपक पांडेय, बलबीर राम, पप्पू आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें