चंपावत। जिले के राजकीय पशु अस्पताल सिप्टी के भवन का कुमाऊंनी शैली में निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए निदेशालय से करोड़ों की राशि की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण के लिए शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया की जानी है।
सिप्टी का पशु अस्पताल एक अलग ही रूप में नजर आएगा। अस्पताल के निर्माण के लिए निदेशालय स्तर से स्वीकृति मिल गई है। यहां आने वालों को परिसर की दीवारों पर कुमाऊं की लोक कला की झलक देखने को मिलेगी। परिसर पूरी तरह से कुमाऊंनी रंग-रूप में नजर आएगा। परिसर में कुमाऊं की पुरानी यादों को ताजा कर परिसर में अलग-अलग प्रकार के चित्रों के साथ पेंटिंग की जाएगी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नंदन प्रसाद आगरी ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी का कुमाऊंनी शैली में निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 1.56 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसके लिए शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।