फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में बारिश से किसानों को राहत

Mon, 12 May 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत मुख्यालय में बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. डी कुमार ने बताया कि बारिश खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे खेतों में नमी हो गई है। सोमवार को चंपावत मुख्यालय में सुबह मौसम साफ था। करीब 10 बजे बाद मौसम ने करवट बदली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। करीब एक बजे बाद बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी लेकिन बारिश बंद होते ही फिर से गर्मी शुरू हो गई। बारिश से एनएच पर बने गड्ढों में पानी एकत्र हो गया। इससे लोगों और वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें