फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घटाेत्कच मंदिर पगोड़ा रूप में आएगा नजर

Mon, 24 Feb 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के चौकी क्षेत्र में स्थित घटाेत्कच मंदिर पगोड़ा रूप में नजर आएगा। इसका निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग करोड़ों की लागत से कर रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

चंपावत नगर से दो किमी की दूरी पर चंपावत तामली मार्ग पर मल्ली चौकी में घटोत्कच मंदिर भीम और हिडिंबा के पुत्र घटोत्कच को समर्पित है। यह घटकू देवता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के महत्व को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। इसके निर्माण की राशि भी शासन से जारी हो चुकी है। ग्रामीण निर्माण विभाग 1.89 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कर रहा है। सहायक अभियंता प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य गतिमान है। दो कमरे, स्टोर, बाथरूम, शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार लगा दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में स्थित घटोत्कच मंदिर की तरह ही इसका स्वरूप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें