चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित कुलेठी में वर्कशॉप एंड टेक्नोलॉजी लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। टाटा कंपनी की मदद से यहां पर आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। कंपनी के विशेषज्ञ वर्तमान समय में चल रहे रोजगार परक तकनीकों का ज्ञापन बच्चों से साझा करेंगे।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने 6.76 करोड़ से बनने वाली टेक्नोलॉजी लैब का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पहले तल में एक बड़ी लैब के साथ ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। लैब में वी-सेट क्लास रूम, एसओटी लैब, टीवीएस लैब, पीडीपी लैब, साइक्लोमीटर लैब, मैनुफैक्चरिंग लैब सहित अन्य प्रकार की लैब का निर्माण किया जाना है। अभी तक जिले में आधुनिक लैब नहीं थी। टाटा कंपनी के सहयोग से लैब का आधुनिकीरण होने के बाद स्थानीय युवाओं को तकनीकी ज्ञान और रोजगार के अवसर पर प्राप्त होंगे। इस लैब के निर्माण से पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के युवाओं को लाभ मिलेगा।
6.76 करोड़ की लागत से कुलेठी में वर्कशॉप एंड टेक्नोलॉजी लैब का निर्माण कार्य किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
प्रमोद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता, आरडब्लूडी, चंपावत