फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बस्टिया नर्सरी में बांज, जामुन आदि के 25 हजार पौधे लहलहाए

Sun, 15 Jun 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हरेला पर्व के नजदीक आते ही क्षेत्र में वन विभाग के प्रमुख बस्टिया नर्सरी में कई प्रजाति के पौधों की डिमांड आने लगी है। नर्सरी में पहाड़ और मैदान के प्रमुख प्रजातियों के करीब 25 हजार पौधे लहलहाने लगे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर भी पौधालय से 1200 पौध बांटे गए।
विज्ञापन

वर्तमान में शासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौध लगाने की मुहिम चल रही है। राज्य में 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाएगा। माह भर ही शेष होने पर वन विभाग के बूम वन रेंज के अंतर्गत बस्टिया नर्सरी से प्रति वर्ष हजारों पौध बांटे जाते हैं।
रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि वर्तमान में नर्सरी में 25 हजार पौधे लहलहा रहे हैं। इनमें नीबू, आंवला, बांस, तेजपत्ता, जामुन, बांज समेत अनेक प्रजाति के पौधे शामिल हैं। अभी तक एसएसबी की ओर से डिमांड आ चुकी है।
विज्ञापन

वन पंचायत, कई विभागों की ओर से हर बार डिमांड आने पर हरेला पर निशुल्क प्रदान किए जाते रहे हैं। हरेला पर्व पर पौध वितरण के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें