फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चल्थी पुल के पास एनएच का एक हिस्सा धंसा

Sun, 15 Jun 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश आफत लेकर आई। बारिश के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पुल के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। तलियाबाज में एक पेड़ सड़क पर गिरने से एक घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

जिला आपातकालीन मिली जानकारी के अनुसार चल्थी क्षेत्र में रविवार सुबह तेज बारिश के चलते सड़क का करीब दो मीटर हिस्सा धंस गया। सड़क का हिस्सा धंसने से चौड़ाई कम हो गई। इससे टनकपुर से चंपावत, पिथौरागढ़ और चंपावत, पिथौरागढ़ से जाने वाले वाहनों को इस स्थान पर संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सूचना के बाद एनएच खंड ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। तेज हवाओं के चलते सूखीढांग क्षेत्र के तलियाबाज में 11:22 बजे एक पेड़ गिर गया। इससे सड़क मार्ग 12:20 बजे तक बंद रहा। एक घंटे बाद पेड़ को मार्ग से हटाकर यातायात के लिए सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें