फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 236 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Thu, 19 Jun 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में 236 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बृहस्पतिवार को हरिद्वार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति श्याम नारायण पांडे और डीएम नवनीत पांडे ने की।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में महिलाओं को रोजगार के अवसर और योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो रहा है। अध्यक्ष नगर पालिका प्रेमा पांडेय ने कहा कि नियुक्ति पत्र जीवन की एक नई शुरुआत है। मातृ शक्ति को इस नियुक्ति से नई दिशा मिली है।
सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने नवचयनित कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान करते हुए स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, शिक्षा, पूर्व प्राथमिक देखभाल एवं स्वास्थ्य परामर्श के लिए प्रभावी ढंग से काम करने की अपील की। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि 344 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 236 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ पदों पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण प्रचलित है। शेष रिक्त पदों के लिए शीघ्र ही नई चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यहां पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें