टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने तीन दिन पहले कम किराए के नाम पर चंपावत के एक यात्री के साथ लूट के मामले में फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर बुधवार 18 जून को गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि 17 जून को चंपावत के मुड़ियानी निवासी अजय सिंह मेहता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा कि तीन अज्ञात युवकों ने उसको रात में चंपावत कम किराए में ले जाने के नाम पर आमबाग की ओर ले जाकर मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, पर्स लूट किया। पर्स में 8000 रुपये नकदी, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड था। पुलिस टीम ने बुधवार को एक आरोपी आमिर उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था। मामले में फरार आरोपी तहसील के पास निवासी शुभम और इमलीपड़ाव रेलवे लाइन के पास निवासी साबिर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर गई है। इनमें आरोपी साबिर हुसैन के कब्जे से तीन हजार, एक भूरे रंग का पर्स आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और आरोपी शुभम आर्य से भी तीन हजार रुपये की नकदी, एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद हुआ।