फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रसिद्व पूर्णागिरि मेला शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन मौके पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम का ऐतिहासिक धार्मिक मेला जय माता दी के उद्घोष के साथ शुरू हो गया है। कुमाऊंनी छोलिया लोकनृत्य के बीच ठुलीगाड़ पर बने प्रवेश द्वार पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने देवी मां की पूजा - अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया। मेले के पहले दिन गत वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। पहले दिन करीब 20 हजार भक्त देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन और मंदिर समिति ने इस बार मेले के उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के पौरोहित्य में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने देवी मां की पूजा-अर्चना करने के बाद ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर स्थापित मां पूूूर्णागिरि धाम के कपाट खोलकर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने कहा कि सच्चे मन से मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर आने वाले भक्तों की मुराद देवी मां अवश्य पूरा करती है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विधायक गहतोड़ी ने कहा कि पूर्णागिरि धाम की आस्था को सुरक्षित रखते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष से महिला समूहों को प्रसाद बनाने और भंडारों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपकर इसकी शुरू कर दी गई है। उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में ये लोग थे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुए पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती, मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, सीओ विपिन चंद्र पांडेय, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, एई लोनिवि एपीएस बिष्ट, जल संस्थान के अपर अभियंता बीएस कुवार्बी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, विजय बोरा, सरिता बोरा, प्रहलाद सिंह अधिकारी, रेखा गोस्वामी, संगीता महर, दीपा जोशी, किरन देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह महरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या जुकरिया, पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद, रोहिताश अग्रवाल, शंकर लाल वर्मा, संजय जोशी, रानी कापड़ी, बबलू गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
15 जून तक 97 दिन चलेगा मेला
मां पूर्णागिरि धाम का मेला इस बार 15 जून तक 97 दिन चलेगा। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार ने बताया कि मेले की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मेला प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
22 साल बाद आया मां के धाम, दर्शन नहीं कर पाने का अफसोस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज 22 साल बाद मां पूर्णागिरि के चरणों में आने का सौभाग्य मिला, लेकिन मुझे अफसोस है कि व्यस्तता के कारण मैं आज देवी मां के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही आकर मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करेंगे।
पुष्प वर्षा से हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत का स्वागत
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन करने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी का मंदिर समिति ने छोलिया लोकनृत्य और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, राजू तिवारी, जगदीश तिवारी, नेत्रबल्लभ तिवारी, मोहन पांडेय, मनोज पांडेय, जनार्दन पांडेय, सुरेश तिवारी, भैरव दत्त पांडेय, मथुरा दत्त पांडेय, दुर्गा दत्त तिवारी आदि मौजूद थे। इधर बनबसा में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, महामंत्री संजय ठाकुर, शंकर लाल वर्मा, दीपक रजवार, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, संजय जोशी, रानी कापड़ी, अनिल प्रसाद, संजय अग्रवाल आदि थे। संवाद

मां पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन मौके पर कुमाऊंनी छोलिया लोकनृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें