फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में हाथी आने से मची भगदड़, गिरकर बालिका घायल

विज्ञापन
भगदड़ में गिरकर घायल हुई बालिका सलोनी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में बुधवार तड़के हाथी के सड़क पर आने सेे यात्रियों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि उस समय श्रद्धालुओं की आवाजाही कम थी,अन्यथा अनहोनी हो सकती थी। हाथी देख मची भगदड़ में एक बालिका गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई है। बाद में हाथी खुद व खुद नाले के रास्ते जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए बुधवार तड़के से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। बताया गया कि तड़के दो बजे अचानक एक हाथी ठुलीगाड़ में लोहे के पुल के समीप सड़क पर आ गया। हाथी देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। भागते समय यूपी के संभल जिले के नावबखेल निवासी छोटे लाल की 12 वर्षीया पुत्री सलोनी गिरकर घायल हो गई। सलोनी को फौरन संयुक्त चिकित्साल पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि किशोरी के मुंह के बल गिरने से नाक और चेहरे पर चोट आई है। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने बताया कि शारदा और बूम रेंज को मेला अवधि में वन्यजीवों से यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें