चंपावत। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के तहत चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सोमवार को गौरल चौड़ खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने किया।
प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़ में पूजा महर प्रथम, आरुषि रैसवाल द्वितीय, प्रीति जोशी तृतीय जबकि 600 मीटर दौड़ में पूजा भंडारी प्रथम, आरुषि रैसवाल द्वितीय और पूजा महर तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सोनी महर प्रथम, प्रीति जोशी द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में गरिमा परवाल प्रथम, सुहाना द्वितीय, कामाक्षी जोशी ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वालीबाल प्रतियोगिता में खर्ककार्की की टीम ने मोहनपुर की टीम को 2-1 सेटों में हराया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, विकास गिरी, यशवंत कुमार, अंकित उनियाल, शंकर सिंह, जीवन कापड़ी, जीवंती कार्काी, नीमा अधिकारी, कमल रावत, हयात सिंह, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।