फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटन पुल-गलचौड़ा मार्ग पर गड्ढों में शुरू हुआ भरान कार्य

Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट मोटर मार्ग पर पाटन पुल से गलचौड़ा के बीच सड़क किनारे बने गड्ढों को भरने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से गड्ढों में रोड और मिट्टी का भरान किया जा रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पाटन पुल से गलचौड़ा के बीच कई स्थानों पर सड़क किनारे बनी नालियां क्षतिग्रस्त होने से बरसात का पानी सड़क पर बह रहा था। लगातार पानी के बहाव से डामर और जमीन के बीच करीब आधा फीट गहरा गैप बन गया था। इससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। सड़क पर पानी और किनारे बने गड्ढों के कारण वाहनों को पास देने में भी दिक्कत हो रही थी। दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर चोटिल हो रहे थे।
लोनिवि की ओर से गड्ढों में भरान का कार्य शुरू किए जाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। स्थानीय निवासी जीवन कुमार, रमेश चंद्र, प्रेम प्रकाश और विवेक कुमार ने समस्या का संज्ञान लेकर कार्य शुरू कराने पर विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें