फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्डफ्लू की जांच को पोल्ट्रीफार्म से लिए सैंपल

विज्ञापन
टनकपुर में पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करते मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी और पशु चि? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बर्डफ्लू की आशंका के कारण बनबसा, टनकपुर में कई पोल्ट्री फार्मों से सैंपल लिए गए हैं। सैंपल कुक्कुट रोग निदान प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। जहां से 50 से अधिक सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। देहरादून में बर्डफ्लू की आशंका देखते हुए सैंपलिंग की गई थी, लेकिन राज्य में बर्डफ्लू के लक्षण कहीं नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

बनबसा पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध रंजन ने बताया कि बनबसा के कई पोल्ट्री फार्मों से सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बर्डफ्लू की आशंका के चलते उच्चाधिकारियों से राज्य में सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी के निर्देश पर बनबसा और टनकपुर की कई पोल्ट्री फार्म से बर्ड के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर लैब से जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे। टनकपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि फिलहाल राज्य और क्षेत्र में कहीं भी बर्डफ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। अलबत्ता क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। डॉ. सुबोध रंजन ने बताया कि बर्डफ्लू के तहत 70 डिग्री सेल्सियस तापमान से अधिक पर पका मुर्गे का मांस (चिकन) नुकसान नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें