फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी विचई के नरेंद्र चंद की गाय रही ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
पशु प्रदर्शनी में ऑलओवर चैंपियन का पुरस्कार जीतने वाली गाय के साथ पशुपालन विभाग की टीम। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पशुपालन विभाग की ओर से प्राइमरी स्कूल सैलानीगोठ विचई में आयोजित पशु प्रदर्शनी में पूर्वी विचई के नरेंद्र चंद की गाय ओवरऑल चैंपियन रही। पशुपालकों को पशुओं के बीमा एवं टीकाकरण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विचई की ग्राम प्रधान पूनम चंद की अध्यक्षता और सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी की मौजूदगी में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य किरन देवी ने किया। पशुओं के एचएफ क्रॉस वर्ग में छीनीगोठ के मोहन जोशी की गाय प्रथम, जे क्रॉस वर्ग में पूर्वी विचई के नवीन चंद की गाय, पूर्वी विचई की हंसा देवी की भैंस, हैबर में पूर्वी विचई की गीता चंद की गाय, क्रॉसब्रीड में सरस्वती चंद की गाय, बद्री वर्ग में पूर्वी विचई के प्रेमपाल की गाय प्रथम रही। एसीवीओ डॉ. रजनीश पाठक, बनबसा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार सुबोध रंजन, पशु चिकित्साधिकारी चंपावत डॉ. जेपी यादव निर्णायक थे। विजेता पशुपालकों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने संचालन किया। पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट केबी चंद ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें