फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: महेंद्रनगर से दिल्ली के लिए प्रदूषण मुक्त बस सेवा शुरू

Wed, 01 Oct 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर से अब भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत प्रतिदिन भारतीय राजधानी नई दिल्ली के लिए प्रदूषण मुक्त बस सेवा शुरू कर दी गई है। बीते सोमवार से यह बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्राइवेट सेक्टर के हाथों में है। नेपाली परिवहन कंपनी पवनदूत पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस के प्रमुख माधव प्रसाद भट्ट के मुताबिक महेंद्रनगर से दिल्ली के लिए रात्रिकालीन बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 1.30 करोड़ की लागत से प्रदूषण मुक्त बस से यात्रियों को स्वस्थ परिवहन सुविधा मिलेगी। उपाध्यक्ष देवीदत्त पंत ने बताया कि बनबसा से भारतीय यात्री भी इस बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें