फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 32 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी

Thu, 09 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में मतदान की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 13 फरवरी को पहले दिन 32 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि शेष 288 पोलिंग पार्टियां दूसरे दिन 14 फरवरी को रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी गोरलचौड़ मैदान से की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिक पैदल वाले, एक ही स्कूल में अधिक बूथों वाले केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल नौलियागांव की मोटर मार्ग से पैदल दूरी 18 किमी है, जबकि कलियाधूरा, चूका मतदान केंद्र की मोटर मार्ग से पैदल दूरी 17 किमी, करौली, बुंगा दुर्गापीपल की 15 किमी, खिरद्वारी की 14 किमी, सीलबरूड़ी की पैदल दूरी 13 किमी, भुम्वाड़ी, मंगललेख, टांण, कोठेरा, डांडा, रियासी, मटकांडा, आमनी, कोटकेंद्री की पैदल दूरी 10 किमी है।

उन्होंने बताया कि बकोड़ा मतदान केंद्र की पैदल दूरी नौ किमी, गोलडांडा, बिनवालगांव, कजीना, पुनौली, अमौन, वैला, रौकुंवर, सौराई, कुकनौड़ी की पैदल दूरी आठ किमी है, जबकि कूंण, रमक की पैदल दूरी सात किमी, रुइयां की पैदल दूरी छह किमी, परेवा की पैदल दूरी पांच किमी, मछियाड़ की पैदल दूरी चार किमी, साल मतदान केंद्र की मोटर मार्ग से पैदल दूरी तीन किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें