फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों की खुली बैठकों में पारित हुए विकास के प्रस्ताव

विज्ञापन
ज्ञानखेड़ा ग्राम पंचायत की खुली बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ग्रामसभाओं में रविवार को खुली बैठकों का आयोजन हुआ। आमबाग और ज्ञानखेड़ा में जल भराव से निजात दिलाने के लिए नालियां बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी गांवों के मार्गों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। थ्वालखेड़ा वन्य जीवों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई जाएगी। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से विकास को लेकर निर्णय लिए ।
ज्ञानखेड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान रवि कुमार की अध्यक्षता और ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी के संचालन में हुई खुली बैठक में ग्रामसभा में समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पास किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, वार्ड सदस्य प्रेम राम, भीम चंद, राजेंद्र खर्कवाल, धर्मानंद भट्ट, शंकर दत्त पंत, कैलाश कलौनी आदि उपस्थित थे। ग्राम पंचायत थ्वालखेड़ा में ग्राम प्रधान दीपा बोहरा की अध्यक्षता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी कठायत के संचालन में हुई बैठक में ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विरेंद्र विक्रम कोश्यारी, पूर्व ग्राम प्रधान सुंदर सिंह बोहरा के अलावा वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।
ग्राम पंचायत आमबाग में ग्राम प्रधान मोहनी चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिपं सदस्य किरन देवी, पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद, बीडीसी सदस्य गीता सेठी, पूर्व प्रधान कमला चंद, पुष्पा विश्वकर्मा, वार्ड सदस्य रेनेे पाल, विनिता भट्ट, आशा देवी, देवेंद्र चंद देवा आदि मौजूद थे।
मनिहारगोठ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान आयसा खातून की अध्यक्षता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संचालन में हुई बैठक में वार्ड सदस्य जावेद हुसैन, मेंसर खातून, नसीमा, अंजुम निशा, शाबना खातून, रईस खान, जमीर हुसैन, अबरार हुसैन, मो. उस्मान, मो. कसीम, रईस अहमद, अली असगर, मुबसरिर अली, फारूख अली आदि मौजूद थे।
अमकड़िया ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाएंगे
चंपावत। क्वैराला घाटी की अमकड़िया ग्राम पंचायत को नशामुक्त पंचायत बनाया जाएगा। रविवार को नशामुक्त परिवेश एवं स्वच्छ पर्यावरण अभियान के अंतर्गत वार्ड सदस्य निर्मला जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने यह एलान किया। कहा गया कि एक बार चेतावनी देने के बाद भी नशे से दूर न रहने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
अभियान के संयोजक क्वैराला घाटी के जन कवि प्रकाश जोशी शूल ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए गांव को नशामुक्त रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमकड़िया के नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। भगवान सिंह बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधान बबीता बोहरा ने कहा कि नशा परिवार, गांव और समूचे समाज के लिए घातक है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान होने के साथ अपराध के खतरे भी बढ़ जाते हैं। इससे बचने के लिए पूरी पंचायत एकजुट प्रयास करेगी।
ग्रामीणों ने विकास की योजनाओं पर मंथन किया
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगी आदर्श ग्रामपंचायत रायनगर चौड़ी की पहली खुली बैठक में गांव के विकास की योजनाओं पर मंथन हुआ। रविवार को देवालय प्रांगण में निर्विरोध नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता और भैरव राय के संचालन में हुई बैठक में सार्वजनिक कार्यक्रमों में सहयोग करने, गांव में उपलब्ध टेंट सामग्री के उपयोग के लिए धनराशि का निर्धारण, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्र लोगों को देने, पुस्तकालय खोलने, युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने गांव के संतुलित विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिटायर्ड प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र भट्ट ने पुस्तकालय के लिए अपनी ओर से पुस्तकें देने की घोषणा की। गांव के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश चंद्र राय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीडीसी सदस्य मीना कापड़ी, वार्ड सदस्य निर्मला राय, इंद्रा राय, पवन राय, मेघा राय, सावित्री राय, हर्षिता राय, नीरज राय का स्वागत किया गया। वहां पूर्व प्रधान रमेश चंद्र राय, गंगा दत्त राय, धर्मानंद राय, केशव गिरी, पूरन राय, भवानी दत्त राय, उमापति राय, दुर्गा दत्त, हरीश राय, प्रकाश राय, देवीदत्त, दिनेश राय आदि मौजूद थे।

लोहाघाट के रायनगर चौड़ी गांव में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय को सम्मानित करते ग- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें