चंपावत। भाजपा की ओर से धूरा अमोड़ी मंडल में शक्ति केंद्र सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर अमोड़ी में हुए सम्मेलन में बेलखेत, दियूरी, बजौन, स्वांला, झालाकुड़ी, नौलापानी, कोट अमोड़ी, लेक अमोड़ी के सभी बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, संयोजक और विस्तारकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने कहा कि राष्ट्रपति की ओर से संसद में पेश किए गए अभिभाषण में देश के भावी विकास का दस्तावेज है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की अनुशासित टीम गठित करने पर जोर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता खीमानंद भट्ट, शक्ति केंद्र संयोजक सुंदर सिंह बोहरा, सुरेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा, बालम सिंह बोहरा, दिनेश बोहरा, राजू भट्ट, मुकेश बोहरा, जीवन बोहरा, बलदेव भट्ट, मनीष जोशी, गणेश बोहरा, हेमा कनवाल आदि मौजूद रहे।