फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुलिस कर्मी को अंतिम विदाई दी

विज्ञापन
लधिया घाटी में पुलिस के जवान पूरन सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई देते पुलिस कर्मी और ग्रा? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले पुलिस के जवान पूरन सिंह बोहरा का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हुआ। उनके चाचा होशियार सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस की ओर से जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

लधिया घाटी के साल गांव के निवासी पूरन सिंह बोहरा (22) पुत्र लक्ष्मण सिंह बोहरा पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात थे। 11 फरवरी की रात को पूरन सिंह ने जहर खा लिया था। पिथौरागढ़ में इलाज के बाद जवान को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया जहां 13 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया था।
हल्द्वानी से शव के गांव पहुंचने के बाद शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर रीठा साहिब के थानाध्यक्ष कुंदन सिंह, राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। अविवाहित पूरन सिंह की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल के निधन पर जताया शोक
चंपावत। पिथौरागढ़ जिले की पुलिस लाइन में तैनात रीठासाहिब के पुलिस कांस्टेबल पूरन सिंह के असामयिक निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज उर्फ ललित मोहन भट्ट पिथौरागढ़ में विधानसभा उप चुनाव लड़े थे। पूरन सिंह उनके साथ बतौर गनर तैनात थे।
भट्ट ने पूरन के निधन पर शोक जताया है। टैक्सी यूनियन के अबरार, किशोर बिष्ट, राकेश, केदार सिंह, दीवान सिंह, पुष्कर सिंह, नवीन तड़ागी, जगदीश नाथ, बलदेव, चंद्रशेखर, दीपक कुमार, नरेश सिंह, हेमंत सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें