फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले हमले के शहीदों को श्रद्धांजली दी

विज्ञापन
टनकपुर में पुलवामा हमले की बरसी पर मौन रख शहीद जवानों को श्रद्धांजली देते एसएसबी के जवान और युकां - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर(चंपावत)। छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कार्की, पूर्व अध्यक्ष नाथ सिंह, पारस सिंह, नीरज खर्कवाल, दीपा जोशी, काजल दुग्ताल आदि ने पुलवामा के शहीदों के चित्र के समक्ष दीए जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

टनकपुर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल की अगुवाई में नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। युकां जिला महासचिव हिम्मत चिलवाल, आईटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नवीन पांडेय, हर्षित शर्मा, कबीर, कादिर अली, हितेष शर्मा, जगजोत सिंह गांधी, करन राम, शहरोज, मुवश्शिर अली, राहुल कुमार, आनंद, कुनाल ठाकुर, भानू महर, रवी कुलेठा, संजय सिंह आदि ने बीओपी कमांडर उप निरीक्षक गयानंद, सहायक उप निरीक्षक निहाल सिंह व बुद्धि प्रकाश, हैड कांस्टेबल ललित कुमार और अन्य जवानों को शॉल ओढ़ाकर उनकी बहादुरी को सलाम किया।
नेता जी सुभाष लोकसेवा समिति की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी, संरक्षक दिनेश चंद्र शास्त्री, मोहन सिंह रावत, पूरन सिंह पडियार, प्रकाश चंद्र जोशी, आसिफ वारसी, करन सिंह नेगी, कमलेश वर्मा आदि शामिल थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम के ट्रेनिज खिलाड़ियों ने शहर के तुलसीराम चौराह पर मोमबत्ती जलाई और दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भी जाहिर किया।
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को किया नमन
बनबसा (चंपावत)। एक वर्ष पूर्व पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मशांति के लिए युवाओं ने कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर स्मारक पर दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख मोहन चंद राजपूत के नेतृत्व में कैंडल जला शहीदों का स्मरण कर नमन किया गया। वहां कारगिल शहीद के अनुज किशन सिंह कुंवर, जानकी चंद, दीपक चंद, योगेश चंद, अंकित चंद, सौरभ चंद ठकुरी, अन्नू चंद, राहुल चंद, सुमित चंद, निकेश चंद, सोहल सिंह रौतेला आदि थे। संवाद

बनबसा में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली देते युवा।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें