फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों से बचने को पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान

Sat, 05 Nov 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में क्राइम बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसपी नवनीत भुल्लर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जहरखुरानों से बचने के लिए पुलिस अब जागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


मासिक अपराध  समीक्षा बैठक में नेपाली नागरिकों को जहरखुरानी की चपेट में आने से बचाने  को जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा और टनकपुर में नेपाली भाषा में फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाने के निर्देश एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने दिए।

पुलिस लाइन में हुई क्राइम बैठक में एसपी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों से तैयारी शुरू करने को कहा। एसपी ने रात्रि गश्त में चौकसी बरतने और लंबित मामलों का निपटारा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने की हिदायत दी। साथ ही सत्यापन  में लापरवाही बरतने पर मकान मालिक और किराएदार दोनों के खिलाफ कार्रवाई  करने को कहा।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग रोकने, मोटरसाइकिल में तीन सवारी और बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। बैठक में  सीओ राजन सिंह रौतेला, कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, वीसी शर्मा, एलआईयू  निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, एसआई जनार्दन भट्ट, एसआई लक्ष्मण सिंह समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें