जीआईसी दयारतोली में जिला स्तरीय सप्तम चाइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद जोशी की अध्यक्षता और डा. हरिशंकर गहतोड़ी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में जीआईसी दयाररतोली और दिगालीचौड़ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न भार वर्ग में छात्र मनोहर जोशी, मोहित जोशी, दीपक चंद्र, राहुल ओली, ईश्वर मंहत, मोहित बिष्ट, सुनील बिष्ट, सूरज देव, कमल, धामी, भगवान शर्मा, संदीप जोशी, पूजा खर्कवाल, सुषमा खर्कवाल, बबीता कठायत, भावना जोशी, मनीषा बिष्ट विजय रहे। वहीं जीआईसी दिगालीचौड़ के कमल रावत, शुभम नायक, मोहित जोशी, तारा सिंह और सीमा विजय रहे।
विजयी हुए छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय चाइक्वांडों प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु अगले माह में उधमसिंह नगर जाएंगे। संचालन में शिक्षक प्रताप बिष्ट, अनिल कुमार, केके जोशी, जीवन राय, बृजेश ढेक ने सहयोग दिया। निर्णायक की भूमिका डा. हरिशंकर गहतोड़ी और अनिल बिष्ट रहे।