दिहाड़ी के लिए पहुंचे बाहरी मजदूरों से सत्यापन के बारे में पूछताछ करते पुलिस कर्मी। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने बाहरी क्षेत्रों से आनेे वाले मजदूरों के सत्यापन की कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को पुलिस ने शारदा खनन के लिए आ रहे मजदूरों के साथ ही हर दिन ट्रेनों से आनेे वाले बाहरी क्षेत्रों के मजदूरों के सत्यापन की जांच की। हिदायत दी गई है कि बगैर सत्यापन के बाहरी मजदूर काम करते मिले तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
15 दिसंबर से शारदा में खनन खुलने की तैयारी है। इसके लिए बाहर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूरों के खनन क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गया है। मजदूरों की आड़ में बाहरी क्षेत्र से कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति क्षेत्र में घुसपैठ ने कर सके इसके लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर मजदूूरों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू की है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि खनन के अलावा ट्रेनों से दिहाड़ी पर मजदूरी करने के लिए आने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि खनन में मजदूरों से काम करने वाले कारोबारियों से अपने मजदूरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा गया है। इसके बाद भी यदि कोई मजदूर बगैर सत्यापन के काम करते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।