फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा भर्ती : 197 में से मात्र 70 हुए पास

Thu, 05 May 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस विभाग की महिला उप निरीक्षक की नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बुलाए गए 200 में से 197 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हुई परीक्षा में 70 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए। नापजोख में 19, दौड़ में 69, लंबीकूद में 24, बॉल थ्रो में 15 अभ्यर्थी असफल रहीं।
विज्ञापन


चंपावत के सीओ राजन सिंह रौतेला, नैनीताल के हरवंश सिंह, ऊधमसिंह नगर के ओमप्रकाश मेहता, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, गोविंद भट्ट, दामोदर कापड़ी ने नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा का संचालन किया। बताया गया कि तीन मई से शुरू शारीरिक  दक्षता परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की परीक्षा शुक्रवार सुबह सात बजे से पुलिस लाइन में होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें