फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Thu, 05 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
पूर्णागिरि के भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम जारी है। बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से श्रद्धालुओं को गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुरुवार को 17 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाए। इधर, शहर के पड़ाव क्षेत्र शारदा घाट में बरसात से नदी का जलस्तर बढ़ने और किनारे तक पानी आने से श्रद्धालुओं ने पावन जल में स्नान किया।
विज्ञापन


बीते दो दिनों में बरसात के साथ अंधड़ से बिजली आपूर्ति में बाधा आई, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया, लेकिन इस बीच बुधवार रात ग्रिड फेल होने से देर रात 8.45 बजे से 10.45 बजे तक संपूर्ण क्षेत्र की बिजली गुल रही। इधर, मां के डोले के साथ पदयात्रा करते श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। पीलीभीत के सराय सुंदरपुर से डोला लेकर आए श्रद्धालु नगर के बीच होकर आगे निकले तो माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्य मंदिर में गर्मी से कुछ राहत मिलते ही दिन में भी श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें