चंपावत। पुलिस लाइन में उच्चीकृत मॉर्डन बैरक में पुलिस कर्मी आराम से रहेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बैरक में थके हारे जवानों के लिए सुकून भरा माहौल देने का काम पुलिस विभाग ने किया है।
जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में एसपी अजय गणपति आधुनिक सुविधाओं युक्त उच्चीकृत स्मार्ट पुलिस बैरक का शुभारंभ किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों के रहन-सहन के स्तर में सुधार कराते हुए पुरानी बैरकों का आधुनिकीकरण करवाकर विभिन्न सुविधाओं को लैस है। इसमें कर्मियों को ड्यूटी के दौरान बैरकों में आकर घर का सुकुन महसूस हो सकेगा। सभी जवानों को अन्यत्र पोस्टिंग होने और ड्यूटियों में बाहर जाने के दौरान भारी भरकम सामान और बिस्तर को लादकर नहीं ले जाना पड़ेगा। इस दौरान सीओ चंपावत वंदना वर्मा, टनकपुर शिवराज सिंह राणा मौजूद रहे।