बाइक में डबल हेलमेट सवारी जागरूकता रैली को रवाना करते एसपी धीरेंद्र गुंज्याल।
- फोटो : अमर उजाला
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस की ओर से जिला मुख्यालय में दोपहिया वाहनों में डबल हेलमेट डबल सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इसके तहत वाहन चालकों को दोपहिया वाहनों में दूसरी सवारी के भी हेलमेट पहनने को प्रेरित किया गया।
बाजार चौकी से शुरू हुई जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी और टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार, जीआईसी तिराहे के साथ ही छतार पुल में समाप्त हुई। रैली में पुलिस जवानों के अलावा स्थानीय युवाओं, व्यापारियों आदि ने डबल हेलमेट लगाने के साथ हाथों में बैनर पोस्टर लेकर वाहन चालकों को प्रेरित किया गया।