फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र ने बढ़ाया जिले का मान

Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
गोला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता पुलिस कांस्टेबल राजेंद्र भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ में चंपावत पुलिस के कांस्टेबल राजेंद्र भट्ट एवं टनकपुर निवासी रियासत हुसैन ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर राज्य में जिले का मान बढ़ाया है। टनकपुर कोतवाली में तैनात जवान राजेंद्र भट्ट ने जहां गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है, वहीं रियासत हुसैन ने सौ एवं दो सौ मीटर दौड़ में तीसरा और दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

खेल महाकुंभ में तीन फरवरी को हुए गोला फेंक मुकाबले में पुलिस के जवान राजेंद्र भट्ट ने सबसे दूर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता है। बता दें कि पुलिस जवान भट्ट दो सालों से राज्य स्तरीय गोला एवं भाला फेंक में चैंपियनशिप पर लगातार कब्जा जमाए हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गत वर्ष 3 दिसंबर को राज्य सरकार द्वारा उन्हें दक्ष खिलाड़ी पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके अलावा टनकपुर निवासी रियासत हुसैन ने सौ मीटर दौड़ में तीसरा और दो सौ मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, सीओ प्रयाग दत्त कफलिया, सीओ टनकपुर आरएस रौतेला के अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत आदि ने खुशी जताई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें