फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार में घूम रहे लोगों को पकड़-पकड़ कर सेंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में कोविड कर्फ्यू के दौरान सुबह दस बजे बाद बाजार में घूम रहे लोगों के पुलिस ने पकड़-पकड़ के सैंपल लिए । इससे बाजार में बेवजह घूमने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक, डाकघर के अलावा अन्य कार्यालयों और दवा की दुकानों से खरीददारी कर लौट रहे लोगों को भी सैंपल की लाइन में खड़ा किया। जिला अस्पताल के डॉ.राही रंजन के नेतृत्व में मुख्य बाजार में शिविर लगाकर बिना किसी कारण के बाजार में घूम रहे लोगों, बाहर से आने वाले यात्रियों आदि के एंटीजन सैंपल लिए । कोतवाली के एसएसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर घूम रहे लोगों के सैंपल लेने के साथ चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है।
बंदीगृह प्रभारी सहित पांच विचाराधीन कैदी कोरोना संक्रमित
लोहाघाट (चंपावत)। न्यायिक बंदीगृह प्रभारी सहित पांच विचाराधीन कैदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है। राजस्व और स्वास्थ्य विभाग ने बंदीगृह प्रभारी सहित सभी संक्रमित कैदियों को आइसोलेट करने के साथ बंदीगृह प्रभारी को बदल दिया है। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि 13 मई को बंदीगृह के 37 विचाराधीन कैदियों के कोरोना आरटीपीसीआर सैंपल लिए थे। सोमवार की शाम को आई रिपोर्ट में बंदीगृह प्रभारी आौर चार विचाराधीन कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम ने बताया कि पॉजिटिव कैदियों को एक होटल में आइसोलेट कर दिया है, जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जबकि बंदीगृह प्रभारी को होम आइसोलेट किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक सलमान खान को बंदीगृह प्रभारी बनाया गया है। एसडीएम ने बजाया कि बंदीगृह में जगह की कमी और कैदियों की सुरक्षा को देखते हुए 15 कैदियों को जल्द ही अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

पीपलतड़ गांव में 19 संक्रमित मिले, लोगों में भय का माहौल
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग विकासखंड के पीपलतड़ गांव में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे गांव में भय का माहौल है। कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं।
ग्रामीण पंकज कुमार ने बताया कि गांव में 19 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। जिसमें आरटीपीसी में 17 जबकि दो लोग एंटीजन में संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि गांव में ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर नहीं मिले हैं। दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। अभी तक मुवानी में स्थित मेडिकल स्टोर से दवाएं मंगाते थे लेकिन मेडिकल स्टोर में भी जरूरी दवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि बुधवार को इस मामले में सीएमओ से मुलाकात कर समस्या बताई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें