बनबसा पुलिस ने तीन लोगों को करीब 25 ग्राम स्मैक के साथ दबोच कार्रवाई की है। बनबसा निवासी तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी पुलिस में हिस्ट्रीशीटर भी है।
थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि एसआई दीवान सिंह बिष्ट और उनकी टीम धनुषपुल के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच बहुउद्देशीय पुलिस चौकी धनुषपुल चेकपोस्ट के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में उनके पास से 24.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बनबसा वार्ड संख्या पांच मीना बाजार निवासी गौरव सक्सेना, देवेंद्र सिंह और अनूप सक्सेना पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि अनूप सक्सेना बनबसा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उनके पास से बाइक को भी जब्त किया गया है। मामले की जांच एसआई नरेश सिंह मेहरा को सौंपी गई है। पूछताछ में उन्होंने स्मैक नानकमत्ता से खरीद बनबसा में फुटकर में बेचने और स्वयं के पीने के लिए लाना बताया है।