फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब के 224 पव्वे बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 11:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के अंतिम तीन दिनों में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ रही। अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने वाले थोक में शराब खरीदकर ठिकाने लगाने में जुटे हैं। पुलिस ने ऐसे अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी शराब के 224 पव्वे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों का दफा 60 में चालान किया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि अवैध रूप से देसी शराब लेकर जा रहे तीन लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि टनकपुर वार्ड संख्या एक निवासी नितेश सिंह को जेबी होटल वाली गली में देसी शराब के 96 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा ग्राम बुडम निवासी पंचम सिंह को एफसीआई मार्ग पर देसी शराब के 62 पव्वों और नायकगोठ निवासी सनी चौहान को रेलवे फाटक के पास देसी शराब के 66 पव्वों के साथ पकड़ा गया है। कोतवाल ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विजय कुमार, लाल बाबू, विक्रम सिंह, कैलाश नाथ, गणेश चंद, विक्रम सिंह शामिल थे। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें