फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 30 Mar 2019 11:40 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस और एसएसबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और किसी तरह की अप्रिय वारदात पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। निर्वाचन आयोग और एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस ने सीओ नरेश चंद के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के साथ थाने से बनबसा मुख्य बाजार होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस के साथ फ्लैग मार्च में चंपावत से आई एसएसबी की दो प्लाटून का नेतृत्व एसआई जगबिंदर सिंह कर रहे थे। जबकि पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च में एसआई देवेंद्र सिंह मनराल के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें