फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 25 May 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। फरार चल रहे नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा के परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी की धरपकड़ को टीमें बनाई गई थीं। तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक कुमार के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया कि फरार चल रहे आरोपी अभिषेक को चौमेल रोड से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई अंजू यादव कर रही हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक लंबे समय से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस कारण तीन दिन पहले नाबालिग ने नवजात शिशु को जन्म दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें