फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छमनियां में नाला निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 24 May 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के छमनियां तोक की महिलाएं नाला निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड की ग्राम पंचायत सुंई पऊ के छमनियां तोक में बरसाती नाला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। गांव की महिलाओं ने नाला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द नाले का निर्माण नहीं होने पर डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवकी देवी और पार्वती बोहरा के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव में बरसाती नाला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि बरसात के दिनों में घरों के बगल से बरसाती नाला आता है। स्थानीय कलावती देवी ने बताया कि बारिश के दौरान पॉलिटेक्निक क्षेत्र का पानी नाले में तब्दील हो जाता है। प्रदर्शन करने वालों में कमला भट्ट, गीता चतुर्वेदी, पुष्पा देवी, कलावती देवी, हीरा देवी, कुंती चतुर्वेदी, जानकी देवी, शांति पंत आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें