फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: रिश्ते के भाई तस्करी कर कमीशन से कर रहे थे कमाई, पाटी पुलिस ने 2.50 किलो चरस के साथ एक को दबोचा

Tue, 20 May 2025 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

पाटी क्षेत्र में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर एक युवक को 2.520 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में पुलिस और एसओजी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर एक युवक को 2.520 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी रिश्ते में भाई हैं।

पुलिस ने बीते सोमवार को किमाड़ीधार मोड़ से 50 मीटर आगे पाटी-लोहाघाट मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक (यूके 07 एफजी 3291) सवार दो युवकों को रोका। तलाशी में अशोक कुमार (22) निवासी तलमाटा, बिरगुल (चंपावत) के कब्जे से 2.520 किलो चरस बरामद हुई। वहीं का रहने वाला उसका साथी दीपक भट्ट मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए युवक के कब्जे से आई फोन और 3500 की नकदी भी बरामद हुई। एसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए और फरार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


बेरोजगारी ने बना दिया चरस तस्कर
पकड़े गए आरोपी अशोक चंद्र भट्ट ने पूछताछ में बताया कि बेरोजगार होने के कारण दीपक भट्ट ने लालच देकर उसे चरस तस्करी में अपने साथ मिला लिया। चरस तस्करी में उसे कमीशन मिलता था। वह रिश्ते के भाई फरार हुए दीपक के घर में चरस तैयार करने के अलावा छोटी-छोटी मात्रा में गांव से चरस इकट्ठा कर यूपी, हल्द्वानी, रीठा साहिब मेले और देवीधुरा मेले में आए लोगों को बेचते थे। पकड़ा गया आरोपी इंटर तक पढ़ा है। वह कब से इस काम में लगा था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें