चंपावत के कुलेठी राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जूनियर में तिरंगा शोर्य यात्रा निकालते छात्र छात्र
चंपावत। कुलेठी राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिमवत्स संस्था के सहयोग से ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर डड़ा बिष्ट में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। पूर्व सैनिक दिनेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में यात्रा में भारतीय सेना का आभार जताने के लोगों ने एक जुटता का प्रदर्शन किया। यात्रा में भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से वातावरण देश प्रेम में डूबा नजर आया। वहां प्रधानाचार्य रुद्र सिंह बोहरा, राम सिंह बोहरा, पूरन सिंह धौनी, जितेंद्र सिंह चौधरी, शुभम रावत, डूंगर देव जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
19सीपीटी01पी-चंपावत के कुलेठी राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के बच्चे तिरंगा शौर्य यात्रा निकालते। स्रोत : विद्यालय