अमर उजाला इंपैक्ट
चंपावत। नगर का सबसे अधिक छात्र संख्या वाला पीएमश्री स्कूल जीआईसी फर्नीचर की कमी से जूझ रहा था। बच्चे फर्नीचर के अभाव से फर्श पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। इस समस्या को अमर उजाला ने छह अक्तूबर के अंक में पीएमश्री जीआईसी चंपावत को नहीं मिल सका फर्नीचर शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया कर स्कूल को शुक्रवार को 100 मेज-कुर्सी का सेट उपलब्ध कराया। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बच्चों की समस्या को समाचार पत्र में प्रकाशित करने पर अमर उजाला का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए 150 मेज कुर्सी सेट की जरूरत अब भी है। उन्होंने विभाग से शेष सेट भी उपलब्ध कराने की अपील की है। संवाद