चंपावत। पशुपालन विभाग की ओर से खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। जिले में 1.25 लाख बड़े और छोट पशुओं को टीका लगाया जाएगा। प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल जोशी ने बताया कि विभाग की ओर से यह अभियान 17 नवंबर तक चलाया जाएगा। जनपद के 80 हजार बड़े पशु (गाय, भैंस, बैल) और 45 हजार छोटे पशुओं (बकरी, भेड़) का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान के संचालन के लिए विभाग ने 40 टीमों में 100 से अधिक कार्मिकों की तैनाती की है। सभी टीमें गांव-गांव जाकर घर-घर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। साथ ही टीम की ओर से पशुओं का पंजीकरण, कान में टेकिंग (कान में छल्ला लगाना) और दवा वितरण किया जाएगा। संवाद