चंपावत में तंबाकू पदार्थो का सेवन न करने का संकल्प लेते प्रतिभागी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बालाजी सेवा संस्थान के तकनीकी सहयोग से जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी दी।
सीओ ध्यान सिंह ने कार्यक्रम में पुलिस की भूमिका बताई। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की वार्षिक उपलब्धियां। बालाजी सेवा संस्थान देहरादून के संभागीय समन्वयक नेपाल सिंह ने कोटपा एक्ट की धारा तीन से पांच तक की जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ परियोजना निदेशक हेमंती गुंज्याल, सीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे ने किया। कार्यशाला में डीईओ दिलेर सिंह राजपूत, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुभाष राणा, डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. केसी ततराड़ी, डॉ. एचएस ऐरी, गौरव पांडेय, हरीश भट्ट, ममता मिश्रा, प्रवीण भट्ट आदि थे।