फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभाग जनकल्याणकारी कार्यो को प्राथमिकता दें

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम एसएन पांडेय और अन्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने विभिन्न विभागों की जिला योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देकर वहीं कार्य करें जो इस वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाए।
विज्ञापन

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि जिला योजना के तहत विभाग को 68.04 लाख अनुमोदित हुआ है। इसमें से 55.59 लाख अवमुक्त हुआ, जिसके सापेक्ष 48.44 लाख की राशि व्यय की जा चुकी हैं। जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि जिला योजना तहत विभाग की 118 लाख के सापेक्ष 97.43 लाख व्यय हो चुका है। डीएम ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल और सोच पोर्टल की समीक्षा की। कहा कि सीएम हेल्पलाइन और सोच पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जाए। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें। बैठक में सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, अपर सांख्यिकी अधिकारी योगेंद्र कुमार शुक्ला, प्रबंधक चाय बोर्ड डेसमंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें