फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष, विनय चंद्रकला ने लगाई सबसे लंबी कूद

Fri, 09 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
पीयूष, विनय चंद्रकला ने लगाई सबसे लंबी कूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर स्टेडियम में चल रहे क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में हो रहे मुकाबलों में शुक्रवार को पुरुष ओपन वर्ग की लंबी कूूद में पीयूष वर्मा, अंडर 18 आयु वर्ग बालकों की लंबी कूद में विनय सुगड़ा और ओपन बालक वर्ग की 100 फर्राटा रेस में मो. वसीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


अंडर 14 आयु वर्ग बालिकाओं की लंबी कूद में चंद्रकला जोशी प्रथम कल्पना कुमारी द्वितीय, कोमल सागर तृतीय स्थान पर रही। अंडर 16 आयु वर्ग बालिकाओं की 400 मी. दौड़ मेें पूजा मिश्रा ने पहला, मेघा भट्ट ने दूसरा और भावना जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 18 आयु वर्ग बालिकाओं की 1500 मी. दौड़ में मानसी कुमारी प्रथम, पूजा मिश्रा द्वितीय, ज्योति आर्या तृतीय स्थान पर रही। अंडर 18 आयु वर्ग बालकों की 400 मी. दौड़ में पारस कश्यप प्रथम, राजेंद्र बिष्ट द्वितीय, वीरेंद्र सिंह बोहरा तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 20 आयु वर्ग बालकों की 400 मी. दौड़ में राहुल शर्मा प्रथम, मनोज सक्सेना द्वितीय और परमेश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि इन एथलेटिक्स मुकाबलों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का भी चयन होगा।
विज्ञापन


17 सितंबर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर, सीनियर बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आयोजन में रिटायर्ड मेजर हरेंद्र सिंह बिष्ट, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, दलीप राय, मो. मोसीन, दीपक तड़ागी, नीतिन भारती, गुरुदेव सिंह आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें