फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत को मां पूर्णागिरि धाम में पहुंचे भक्त

Mon, 31 Dec 2018 11:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
साल की विदाई और नए साल के स्वागत को मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को पहुंचे उत्साहित युवा श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल के स्वागत के लिए मांग पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब तीस हजार से अधिक भक्त देवी के दर्शन से नए साल की शुरुआत के लिए पूर्णागिरि धाम में डेरा जमा चुके हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है। मांस और शराब लेकर जाने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे रहीं। सीओ नरेश चंद और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने पूर्णागिरि का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले उचित दिशा-निर्देश दिए।   
विज्ञापन


 मां श्री पूर्णागिरि धाम के दर्शन से नए साल की शुरुआत करने को हर साल थर्टी फर्स्ट पर मां के धाम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ता है। पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून आदि शहरों से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सोमवार सुबह से ही थर्टी फर्स्ट के लिए यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। देर शाम तक धाम में यात्रियों का भारी जमावड़ा लगा चुका था। यात्रियों की भीड़ के बीच पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि संचार संपर्क के लिए धाम क्षेत्र को वायरलेस सेट से जोड़ा गया है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। सीओ चंद ने व्यवस्था का जायजा ले पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


मांस और शराब पर रही पुलिस की विशेष नजर  
मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले यात्रियों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। ककरालीगेट, बूम और ठुलीगाड़ चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई यात्रियों से शराब बोतलें बरामद कर नष्ट की। वहीं मांस लेकर जाने वालों को लौटाया गया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मांस और शराब लेकर पूर्णागिरि जाने वालों पर विशेष नजर रही ताकि आस्था कें केंद्र में थर्टी फर्स्ट के नाम पर हुड़दंग का माहौल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें