फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी से शुरू होगा नागार्जुन मंदिर का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा में महाकाली नदी के तट पर स्थित नगरुघाट में नागार्जुन देवता मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। ग्रामीणों की बैठक में पांडव कालीन नागार्जुन मंदिर के जीर्णोद्धार पर अंतिम निर्णय लिया गया। तय किया गया कि छह जनवरी से पुरातन मंदिर के नवनिर्माण का कार्य शुरू होगा। इस दौरान भंडारा भी होगा।
विज्ञापन


अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र कलौनी, संचालन डॉ. सतीश पांडेय ने किया। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर पाशम, डुंगरालेटी, बगोटी-सल्टा, जमरसों, सुल्ला, मजपीपल, मडलक, गुरेली, चामा, सेलपेडू, सुनकुरी, देवकुंडा, रौंसाल, अषलाड़, डुमडाई, पुंडिल, सागर, गुड़मागल, रौल-धौन-टुनकांडे, गजीना, डुंगरा, मढुवा, कमलेड़ी, मटियानी, कुनाड़ी, सीटाक बुंगा, बडम-कंटुकरा आदि गांवों के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।

बैठक में ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, प्रधान कैलाश तिवारी, कमल बोहरा, रमेश चंद, विक्रम सामंत, खष्टीबल्लभ पांडेय, अनिल पांडेय, मोहन पांडेय, जयदत्त पांडेय, बहादुर चंद, भीमदत्त पंत, गंगादत्त पांडेय, शंकर सिंह पुजारी, पीतांबर पांडेय, दिनेश शास्त्री, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें