चंपावत। प्रदेश में हज यात्रा 2025 के लिए राज्य हज समिति ने यात्रियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि चंपावत क्षेत्र से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का रविवार को हल्द्वानी में टीकाकरण होगा।
इसके तहत मैनिनजाइटिस, सीजनल इन्फ्लूएंजा और ओपीवी का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी ने इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य से आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने आदेश जारी किया है। संवाद